फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VM Singh said, farmers You need to create its own government

वीएम सिंह बोले, किसानों को  बनानी होगी अपनी सरकार

Sun, 22 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 22 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
VM Singh said, farmers You need to create its own government
वीएम स‌िंह - फोटो : pilibhit, beureu
किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद राजनीतिक पार्टियां उद्योगपतियों के इशारे पर काम करती हैं। किसानों के भविष्य की चिंता उन्हें कभी नहीं रहती। इसलिए किसानों को अपने उत्थान के लिए खुद अपनी सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन

किसान मजदूर पार्टी का गठन करने के बाद वीएम ने पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ किए हैं। इसकी शुरूआत रविवार को बरेली रोड स्थित एक बारात घर में शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारें उत्तरदायी हैं। गरीब और किसानों के नाम पर वोट हासिल कर राजनीतिक पार्टियां पूंजीपति और उद्योगपतियों के लिए काम करती हैं। उन्होंने कहा चुनाव में टिकट हासिल करने से लेकर चुनाव लड़ने तक पांच से दस करोड़ रुपया खर्च करने वाले जीतने के बाद जनसेवा न करके अपनी तिजोरियां भरते हैं और एक चुनाव जीतकर करोड़पति बन जाते हैं। किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी और जाति धर्म से ऊपर उठकर किसान बिरादरी बनानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की दशा सुधारने के लिए 2022 का समय मांग रहे हैं, लेकिन यदि किसान अपनी सरकार बनाते हैं तो वह उनकी दशा सुधरने में 22 महीने भी नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत हमारा है और हमारा ही रहेगा। यहां की जनता ने मुझे कई बार हराया, जिससे मुझे संघर्ष करने का बल मिला और आज पूरे प्रदेश में उनकी पार्टी सक्रिय हो रही है। इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले वीएम सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed