{"_id":"6ad67e430c57115ec90fb307","slug":"vivek-from-pilibhit-won-silver-at-the-divisional-level-shooting-competition-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-171478-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में पीलीभीत के विवेक ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में पीलीभीत के विवेक ने जीता रजत
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
विजेता विवेक को पुरूस्कृत करते आयोजक।
Link Copied
पीलीभीत। मंडल स्तरीय प्रथम अस्त्रविद्या शूटिंग चैंपियनशिप में पीलीभीत शहर के विवेक सैनी ने निशानेबाजी में दमखम दिखाया। अस्त्रविद्या शूटिंग एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में विवेक ने दस मीटर पिस्टल वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद व रामपुर समेत विभिन्न जिलों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी निशानेबाजी का कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-21 वर्ग के साथ मास्टरमेन वर्ग के मुकाबले भी हुए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार भी दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 2100 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, राजीव चौहान व एकेडमी के संस्थापक एवं कोच आयुष भारद्वाज ने विवेक की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।