{"_id":"682639317a0688361f0376e7","slug":"visit-villages-regularly-to-increase-student-numbers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135967-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छात्र संख्या बढ़ाने पर नियमित रूप से करें गांवों का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छात्र संख्या बढ़ाने पर नियमित रूप से करें गांवों का भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता परखते बीएसए। स्रोत विभाग
- फोटो : कुनैरा गांव में तालाब से कब्जा हटवाते एसडीएम सदर विक्रम राघव व सीओ रामगोपाल शर्मा।
Link Copied
पीलीभीत। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल से पूर्व और बाद में गांव में भ्रमण करने के निर्देश दिए। समर कैंप को लेकर भी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सैजना, प्राथमिक विद्यालय सैजना, प्राथमिक विद्यालय मरौरी, प्राथमिक विद्यालय खाईखेड़ा, कंपोजिट विद्यालय कल्यानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा, प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में छात्रों के शैक्षिक स्तर को परखा। सुधार से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन विद्यालय समय से पूर्व और बाद में अनिवार्य रूप से गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपोजिट ग्रांट के साथ अन्य मदों में प्राप्त ग्रांटों का नियमानुसार उपयोग करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया। 20 मई को विद्यालय बंद होने से पूर्व समर कैंप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही महत्वपूर्ण सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।