फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vishakha Committee is active regarding women's safety in medical college.

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में महिला सुरक्षा को लेकर विशाखा समिति सक्रिय

Thu, 23 Jul 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vishakha Committee is active regarding women's safety in medical college.
मेडिकल कॉलेज में विशाखा समिति की बैठक में शामिल प्राचार्य व समिति के सदस्य। स्रोत- मेडिकल कॉलेज
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और लैंगिक उत्पीड़न मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में बुधवार को विशाखा समिति (आंतरिक शिकायत समिति) की बैठक आयोजित की गई। अतिथि सलाहकार अधिवक्ता बार्बी मैनी की उपस्थिति में हुई बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रेयाशी ने की।
विज्ञापन

बैठक में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम (पॉश एक्ट) के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय परिसर में विशाखा समिति के सदस्यों के नाम और संपर्क विवरण प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। समिति ने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्राओं, महिला कर्मचारियों और संकाय सदस्यों को उनके अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध सहायता तंत्र की नियमित जानकारी दी जाए। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं, सेमिनार और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अमित कुमार और उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के लिए संस्थान में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed