{"_id":"68ed4018bb23eb28560efb13","slug":"viral-fever-patients-increased-in-the-fever-ward-beds-were-placed-in-the-open-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-145969-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फीवर वार्ड में वायरल बुखार के मरीज बढ़े, खुले में डाले बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फीवर वार्ड में वायरल बुखार के मरीज बढ़े, खुले में डाले बेड
Mon, 13 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। वायरल बुखार के साथ डेंगू, मलेरिया आदि मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रोजाना जिला अस्पताल में दस से अधिक बुखार के मरीज भी भर्ती किए जा रहे हैं। मगर व्यवस्थाएं बदहाल हैं। वार्ड में किसी बेड पर चादर नहीं तो कहीं बेड ही खुले में डाल रखे हैं। वार्डों में गंदगी से मरीज परेशान हैं।
जिले के तहसील रसिया खानपुर में वायरल बुखार से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, विभाग इनकी वजह अन्य बीमारी बताता रहा है। वहीं जिले में वायरल इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। नियमित जिला अस्पताल में संदिग्ध वायरल बुखार से दस से अधिक मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
एक ओर वायरल बुखार के भर्ती मरीजों को लेकर जिला अस्पताल से भर्ती वार्ड में व्यवस्थाएं तो की गई, लेकिन औपचारिकता की भेंट चढ़े वार्डों में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल के फीवर वार्ड की पड़ताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिखाा। फीवर वार्ड में बेड पर चादर नही थी। ऑक्सीजन लाइन तो है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिखा। चार बेड खुले में पड़े थे। वहीं वार्ड में ड्यूटी की व्यवस्था आईसीयू का स्टाफ संभाल रहा था। डेंगू वार्ड में अतिरिक्त मॉनीटर नही थे।
विज्ञापन
सिर्फ बेड किए सुरक्षित और बन गया स्पेशल वार्ड
वैसे तो जिला अस्पताल में मेडिसिन वार्ड में 105 बेड उपलब्ध है। अव्यवस्थाओं के चलते विशेष वार्ड बनाने के लिए अस्पताल की ओर से सिर्फ कुछ अलग-अलग कमरों में बेड सुरक्षित किए जाते हैं। स्पेशल वार्ड का नाम दे दिया जाता है। इन दिनों अस्पताल में ऐसे दो डेंगू वार्ड, फीवर वार्ड, टीवी वार्ड आदि बनाए गए हैं। सभी में अव्यवस्थाएं हैं।
फीवर वार्डों में तीमारदारों पर रोकटोक नहीं
वायरल तेजी से फैल रहा है। जो एक से दूसरे व्यक्ति को भी हो रहा है। इसके बाद भी जिला अस्पताल के फीवर वार्ड में तीमारदारों की आवाजाही पर कोई रोकटोक नहीं है। मरीज के साथ हमेशा तीन से चार तीमारदार रहते हैं। इससे वार्ड फुल हो जाता है व संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है।
वर्जन
जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों के भर्ती होने की संख्या बढ़ गई है, हालांकि स्पेशल वार्ड बनाकर सभी में व्यवस्थाएं मरीजों के लिए की गई है। - डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक जिला अस्पताल