फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viral fever grips patients, increasing the problem of cold and headache

Pilibhit News: वायरल बुखार ने मरीजों को घेरा, जुकाम-सिरदर्द की बढ़ी समस्या

Mon, 23 Feb 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Viral fever grips patients, increasing the problem of cold and headache
पुराना अस्पताल पीएचसी पर मरीजों की जांचे करते लैब टेक्नी​शियन संवाद
पीलीभीत। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में गर्माहट व शाम व रात में ठंडक होने से वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में वायरल के साथ ही जुकाम-सिरदर्द के मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन


होली करीब है। जिले के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग दिन में बिना स्वेटर के देखे जा रहे है। वहीं सूरज ढलते ही मौसम में ठंडक व नमी होने से बदलते मौसम का असर लोगों को बीमार कर रहा है। एक सप्ताह में मौसम के बदलाव से कुल मरीजों के 20 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार की चपेट में पाए गए। रविवार को शहर के पीएचसी पुराना अस्पताल में लगभग 60 मरीजों को चिकित्सक जनमेजय सिंह ने परामर्श दिया। इसमें बच्चों को वायरल बुखार से जुकाम व युवाओं में सिर दर्द की समस्या अधिक मिली।
विज्ञापन

पीएचसी बागगुलशेरखां में चिकित्सक डॉ. रोहित गंगवार ने 53 मरीजों को परामर्श दिया। यहां बाल रोगियों को बुखार के परामर्श के साथ टीका लगाया गया। यहां नियमित कमजोरी की समस्या लेकर पहुंची महिलाओं को कैल्शियम की दवा वितरित की गई। पीएचसी जोशीटोला में 70 से अधिक मरीजों को परामर्श मिला। यहां भी वायरल बुखार के मरीजों को चिकित्सक डॉ. अफसान ने ब्लड संबंधित जांचें कर दवाएं वितरित कीं। मरीजों की मलेरिया, फाइलेरिया संबंधित जांचें भी की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed