{"_id":"5f68fe9a8ebc3ebe9d009896","slug":"villegers-problem-at-rahulnagar-ghat-pilibhit-news-bly4206599140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुलनगर घाट पर जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुलनगर घाट पर जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शारदा नदी के राहुलनगर घाट पर नाव से नदी पार करने को लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। निर्धारित से अधिक लोगों के नाव पर सवार होने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। वहीं धनारा घाट पर नाव का संचालन न होने से ग्रामीणों ने रोष जताया है। जानकारी के बावजूद विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांवों में आवागमन को हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर 15 जून को पुल हटाने और बरसात समाप्त होने पर 15 अक्तूबर से पुल से आवागमन शुरू कराने की तिथियां निर्धारित हैं। इस दौरान नाव के संचालन के निर्देश हैं। राहुलनगर घाट पर नाव का संचालन पिछले कई दिनों से हो रहा है। इसका ठेका वन विभाग लखीमपुर खीरी देता है। राहुलनगर घाट पर मात्र एक नाव चलने से नदी पार करने वालों की भीड़ लगती है। नाव से पशुओं को भी मोटी रकम लेकर पार कराया जाता है। भारी भीड़ के चलते नदी को पार करने को लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। नाव में निर्धारित से अधिक लोगों को सवार किया जाता है। नाव सवारों सेफ्टी जैकेट भी नहीं पहनाई जाती। सोमवार को नदी घाट पर भारी भीड़ के चलते नाव पर चढ़ने को लोगों में धक्का मुक्की हुई। सिद्धनगर की प्रधान नीरज मिश्रा ने बताया कि राहुल नगर घाट पर एक नाव का संचालन होने से ग्रामीणों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब तक धनाराघाट पर नाव का संचालन शुरू नहीं हो सका। कई बार मांग के बाद भी धनाराघाट पर नाव का संचालन पीडब्ल्यूडी नहीं कर रहा है। बजट स्वीकृत न होने की जानकारी देकर टरकाया जा रहा है। शीघ्र ही नाव का संचालन शुरू न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि राहुलनगर घाट पर भीड़ उमड़ने की जानकारी मिली है। कोई हादसा न हो इसके लिए मंगलवार से व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।