{"_id":"5fd271928ebc3e41d23b8cfc","slug":"villages-in-the-border-area-including-ssb-checkpoints-will-be-connected-through-four-connectivity-routes-pilibhit-news-bly4296711197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार संपर्क मार्गों से जुड़ेंगे एसएसबी चौकियों समेत सीमा क्षेत्र के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार संपर्क मार्गों से जुड़ेंगे एसएसबी चौकियों समेत सीमा क्षेत्र के गांव
विज्ञापन
पीलीभीत/माधोटांडा। भारत-नेपाल सीमा से सटे सीमांत इलाके में सशस्त्र सीमा बल की वीओपी चौकियों समेत गांवों तक आवागमन के लिए संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसको लेकर 4.81 करोड़ का बजट भी आवंटित कर दिया है। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है, जबकि एक पुलिया निर्माण का जिम्मा सिंचाई विभाग को सौंपा गया है। इन सड़कों के बन जाने से तराईवासियों के अलावा एसएसबी के जवानों को भी खासी राहत मिलेगी।
सीमा से सटे इलाकों के गांवों तक जाने वाले संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़े थे। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खास बात यह है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की चौकियां भी स्थापित हैं। सड़कों की हालत खराब होने से एसएसबी जवानों को भी सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना से सीमा क्षेत्र की कुछ सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 4.81 करोड़ का बजट भी आवंटित किया है।
पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र में बनने वाली चार सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है, जबकि एक पुलिया निर्माण का जिम्मा सिंचाई विभाग को दिया गया है। इधर, महाराजपुर की प्रधान आशा मिस्त्री ने बताया बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत जब भी ब्लॉक या जिला स्तर पर बैठक हुई हैं, अपने क्षेत्र के प्रस्ताव प्रमुख रूप से जनहित में रखे हैं। अब शासन ने मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों को खासा लाभ होगा।
विज्ञापन
यह होंगे निर्माण कार्य
- एसएसबी कैंप शारदापुरी से बाजारघाट कॉलोनी के बीच सुतिया नाले पर लघु पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग 750 मीटर
- शारदा सागर डैम महाराजपुर से बंदरबोझ मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 2.400 किमी
- नगरिया कट एसएसबी कैंप से कंजिया सिंहपुर संपर्क मार्ग निर्माण 1.400 किमी
- मटैया लालपुर मार्ग से शारदा नदी तक संपर्क मार्ग 1.500 किमी
5. बूंदीभूड़ गांव से एसएसबी कैंप तक जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण
बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत पांच परियोजनाओं को शासन ने मंजूरी दी है। जल्द ही इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- हरस्वरूप, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग