{"_id":"93b280fcef3aec601faeec59db434b63","slug":"villagers-memorandum-submitted-in-respect-of-census-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जनगणना की बाबत सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जनगणना की बाबत सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक पीतमराम ने तराई क्षेत्र के गांवों का दौराकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। रमनगरा के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर जनगणना कर्मियों पर गलत तरीके से दूसरे गांव में नाम दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले को लेकर डीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विधायक पीतमराम सोमवार को रमनगरा पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान समेत तमाम ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह सभी रमनगरा ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। जनगणना में उनका नाम मठइयालालपुर में दर्ज किया जा रहा है, जबकि सारी योजनाओं का लाभ उनको रमनगरा ग्राम पंचायत के जरिए ही मिल रहा है। इस पर विधायक ने ग्रामीणों के नाम दूसरे गांव में दर्ज न होने देने का आश्वासन देते हुए डीएम से वार्ता करने की बात कही। ग्रामीणों ने शारदा पार रमनगरा क्षेत्र में लेखपाल द्वारा पट्टे की जमीन नापने के नाम पर गलत ढंग से दूसरों की जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए दोबारा सीमांकन की मांग की। कंजिया सिंहपुर के ग्रामीणों ने विधायक को सामाजिक वानिकी द्वारा भूमिहीनों की जमीन पर जबरन खुदाई कर पौधरोपण करने की शिकायत की। इस पर विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने और सिंचाई विभाग की भूमि पर ही पौधारोपण कराने की बात कही। इसके बाद विधायक कस्बे में पहुंचे। यहां विधायक ने लंबे समय से चली आ रही ब्लाक की मांग को लेकर लोगों को आश्वस्त किया। कहा, वह फरवरी के प्रथम सप्ताह में लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर यह काम प्राथमिकता से कराएंगे। इस मौके ग्राम प्रधान प्रशांत साना, भूदेव दास, बिल्लू राजभर, अंनत, शंकर राय, निर्भय सिंह, आनंदपाल गुप्ता, रामऔतार आदि मौजूद रहे।