फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers created ruckus when rice mill ash fell in their houses

Pilibhit News: राइस मिल की राख घरों में गिरने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 23 Aug 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus when rice mill ash fell in their houses
पूरनपुर। बंडा रोड स्थित एक राइस मिल की चिमनी से धुएं के साथ निकलने वाली राख गांव रंपुरा कपूरपुर के कई घरों में गिरती है। कई बार गांव के लेाग राइस मिलर से मिलकर समस्या बता चुके हैं। इसके बाद भी राइस मिलर ने लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। मंगलवार शाम को गांव के कई लोग राइस मिल के गेट पर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

प्रधान के ससुर ने हंगामा कर रहे लेागों को समझाने की कोशिश की। तब आक्रोशित लोगों ने उनको भी खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि घर में राख गिरने से कपड़े, बिस्तर खराब हो जाते हैं। खुले में खाना खाना तक मुश्किल है। समस्या पर राइस मिलर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर शीघ्र ही राइस मिल ने चिमनी में फिल्टर नहीं लगाया तो उग्र्र प्रदर्शन के साथ इसकी शिकायत अफसरों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed