फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers caught thieves and handed over, police challaned in breach of peace

ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी पुलिस को सौंपे, पुलिस ने शांतिभंग में कर दिया चालान

Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught thieves and handed over, police challaned in breach of peace
जहानाबाद/पीलीभीत। ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के तीन आरोपी जहानाबाद पुलिस को 13 अगस्त की शाम को सौंपे थे। पुलिस इन्हें छोड़ना चाहती थी पर भीड़ के तेवर और हिरासत में आरोपियों का वीडियो वायरल होने से ऐसा न कर सकी। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सुंदरपुर में कई दिनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। 13 अगस्त को ग्रामीणों नेे तीन लोगों को मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपियों ने खुद मोबाइल चोरी करने की बात कबूली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को जहानाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस मामले को दबाने में लग गई थी। तब वह लोग कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस हिरासत में आरोपियों की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस सकते में आ गई। वीडियो खुद के लिए मुसीबत साबित होती देख पुलिस ने अगले दिन तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जबकि चोरी की घटना अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

पुलिस का खेल नहीं समझे ग्रामीण
आरोपियों ने खुद मोबाइल चोरी करना स्वीकार की। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई पर एसएचओ प्रभाष चंद्र का तर्क था कि तलाशी लेने पर उनके पास से कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में भी साक्ष्य नहीं मिला। इसीलिए शांतिभंग में चालान किया गया। जबकि ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी खुद वीडियो में चोरी की बात स्वीकार कर रहा है, तो पुलिस को इससे बड़ा साक्ष्य क्या चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले का भी शांतिभंग में किया चालान
थाने के अंदर पुलिस हिरासत में आरोपियों का एक युवक ने वीडियो बनाया था। पुलिस ने पहले तो युवक से वीडियो डिलीट कराने का दबाव बनाया। युवक ने यह वीडियो वायरल कर दी। इस पर पुलिस ने उस युवक का भी शांतिभंग में चालान कर दिया जो लोगों में चर्चा का विषय बना है।

जिस वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है उस वीडियो में घटना स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आपसी झगड़ा भी बताया जा रहा है। इसलिए शांतिभंग में चालान किया गया। मामले की जांच कराई जा रही है। - लल्लन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed