फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers' anxiety increased with the water level, Dhruv Colony became an island

Pilibhit News: जलस्तर के साथ बढ़ीं ग्रामीणों की धुकधुकी, टापू बनी ध्रुव कॉलोनी

Wed, 06 Aug 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 06 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anxiety increased with the water level, Dhruv Colony became an island
पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा नदी में बुधवार सुबह छोड़े गए पानी से जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बाढ़ की आशंका से लोगों में खलबली मची है। नदी में 1.76 लाख क्यूसेक पानी पास किया गया है। दोपहर बाद शारदा नदी से निकला नाला ओवरफ्लो हो गया। खेतों और आबादी के चारों ओर जलभराव से ध्रुव कालोनी टापू बन गई है।
विज्ञापन

शारदा नदी में बुधवार सुबह आठ बजे 1.56 लाख क्यूसेक, 9:30 बजे 1.76 लाख क्यूसेक, दोपहर ढ़ाई बजे 1.69 लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। नदी किनारे के लोग बाढ़ की आशंका पर चिंतित होने लगे। शारदा नदी से निकला नाला ध्रुव कॉलोनी के समीप ओवरफ्लो हो गया। खेतों के अलावा कॉलोनी की आबादी और चारों ओर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार सुबह के समय नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोग बाढ़ की आशंका पर घरों का सामान ऊंचे स्थानों पर रखना शुरू कर देते हैं। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि सुबह के समय बैराज से रिलीज होने वाले पानी की मात्रा को लेकर बुधवार को बाढ़ की पूरी आशंका बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दोपहर बाद रिलीज होने वाले पानी की मात्रा से नदी का जलस्तर कम हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह में पिछली बार शारदा नदी ने तबाही मचाई थी। गांव चंदिया हजारा में बुधवार को बाढ़ कंट्रोल रूम खोला गया है। इसमें लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed