{"_id":"69e33226a2673be373018fe7","slug":"villager-body-found-in-field-near-village-in-pilibhit-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांव के पास खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांव के पास खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 18 Apr 2026 01:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में 14 अप्रैल से लापता ग्रामीण का शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बा के वार्ड-पांच निवासी 50 वर्षीय सुखलाल का शव संदिग्ध हालात में गांव पिपरा खास के पास एक खेत में पड़ा मिला। वह 14 अप्रैल को घर से मांगलिक कार्य के लिए निकले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुखलाल शादी व अन्य मांगलिक कार्यों में काम करने के लिए अलग-अलग गांवों में जाते थे। उनकी पत्नी धनदेवी ने बताया कि सुखलाल आमतौर पर पांच से सात दिन बाद घर लौटते थे। धनदेवी के अनुसार, सुखलाल 14 तारीख को गांव गंगापुरी निवासी नत्थूलाल के घर लग्न कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद से वह घर वापस नहीं आए थे। शनिवार सुबह गांव पिपरा खास के पास बेचेलाल के खेत में उसका शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन