{"_id":"6339c5c4e597b64e5b5f50aa","slug":"video-of-traffic-cop-taking-bribe-goes-viral-pilibhit-news-bly4995386147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर सिपाही: पीलीभीत में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का रुपये लेते वीडियो वायरल, खाकी की हो रही किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोर सिपाही: पीलीभीत में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का रुपये लेते वीडियो वायरल, खाकी की हो रही किरकिरी
Mon, 03 Oct 2022 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:16 AM IST
सार
वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा पांच सौ रुपये नकद जुर्माना देने पर ऑनलाइन चालान न होने की बात कही जाती है। ये वीडियो इलाके के गौहनिया चौराहे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
traffic police, ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में सोशल मीडिया पर ट्रैफिक सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे ट्रैफिक पुलिस की काफी फजीहत हो रही है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही का नोट गिनते वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के साथ चेकिंग के नाम पर वसूली की गई है। युवक की बाइक का बीमा नहीं था। उसके जुर्माने के नाम पर दो हजार रुपये का चालान करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पांच सौ रुपये नकद जुर्माना देने पर ऑनलाइन चालान न होने की बात कही जाती है। युवक पांच सौ रुपये दे देता है। वीडियो गौहनिया चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन