फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Video of road being dug up by hand goes viral, construction costing Rs 80 lakh

Pilibhit News: हाथ से सड़क उखड़ने का वीडियो वायरल, 80 लाख से हो रहा निर्माण

Sat, 28 Feb 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 28 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Video of road being dug up by hand goes viral, construction costing Rs 80 lakh
गजरौला। कस्बे से विधिपुर तक निर्माणाधीन सड़क की बजरी के हाथ से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। इसका निर्माण करीब 80 लाख रुपये से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गजरौला से विधिपुर जाने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इसमेंं करीब 220 मीटर सड़क सीसी और अन्य हिस्सा डामरयुक्त बन रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क की बजरी को हाथ से उखाड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क हाथ लगाते ही उखड़ रही है। इससे निर्माण की गुणवत्ता का हाल जाना जा सकता है। ग्रामीणों ने सांसद जितिन प्रसाद को शिकायतीपत्र भेजा है। मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed