{"_id":"68e01b4bdf232998ae009ac4","slug":"video-of-panchayat-bhawans-mismanagement-goes-viral-notice-issuedvideo-of-panchayat-bhawans-mismanagement-goes-viral-notice-issued-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-145283-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंचायत भवन की अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंचायत भवन की अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल, नोटिस जारी
Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत भवन में फैली अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल होने के बाद डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
ब्लॉक बरखेड़ा की ग्राम पंचायत माधोपुर में ग्रामीणों के लिए लाखों की कीमत से पंचायत सचिवालय बनवाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय कभी खोला ही नहीं जाता है। इससे पंचायत सचिवालय भवन परिसर में यहां-वहां झाड़ियां उग आईं हैं। कई बार कहने के बाद पंचायत सचिवालय का संचालन शुरु नहीं कराया जा सका। इसके बाद किसी ग्रामीण ने वहां का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए सचिव रुपेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही दो दिनों के भीतर पंचायत सचिवालय की व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश जारी किए हैं। संवाद