{"_id":"6ab5737ae8dfae1f12093c0b","slug":"a-budget-of-rs-639-crore-was-approved-in-the-meeting-of-the-cooperative-sugarcane-development-committee-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-169559-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में 6.39 करोड़ का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में 6.39 करोड़ का बजट मंजूर
Fri, 25 Sep 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
गन्न समिति की बैठक को संबोधित करते समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह। संवाद
पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पीलीभीत की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट समेत विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में समिति के आय-व्यय और विकास कार्यों पर चर्चा के साथ चीनी मिलों के संरक्षण प्रस्ताव पर भी सदस्यों ने सहमति जताई।
बैठक में गन्ना आयुक्त के पत्र के क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए चीनी मिलों के संरक्षण के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सदस्यों ने पीलीभीत और बरखेड़ा की चीनी मिलों को पिछले वर्ष आवंटित किए गए गन्ने के अनुपात में आवंटन करने का निर्णय लिया। इसके अलावा त्रिवटीनाथ केमिकल्स एवं शुगर मिल बहादुरपुर को मिल गेट परिसर में आने वाले गांवों को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2026-27 के लिए 6 करोड़ 39 लाख 91 हजार 500 रुपये का बजट भी सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
बैठक में समिति परिसर में नया खाद गोदाम और उसके ऊपर गेस्ट हाउस बनवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। टनकपुर रोड पर समिति की दो दुकानों के निर्माण और गांधी स्टेडियम रोड स्थित समिति की दुकानों के प्रथम तल पर निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा समिति परिसर में किसान वार्ताकार का निर्माण कराने, सीएचसी बोर्ड की नर्सरी से इंटरमीडिएट तक विद्यालय भवन बनवाने और वार्षिक साधारण सभा में होने वाले व्यय को स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने की।