फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   video of bjp mla sanjay singh gangwar joining hands in front of sadar kotwal goes viral

पीलीभीत: एएसपी से बोले भाजपा विधायक- आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है, हाथ जोड़ने का वीडियो वायरल

Mon, 02 Aug 2021 10:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 10:59 PM IST
सार

घटना कोतवाली क्षेत्र की निरंजनकुंज कॉलोनी में शनिवार रात हुई थी। एक परिवार के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष से महिला भी घायल हुई थी, आरोप है कि घर में घुसकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। इसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
video of bjp mla sanjay singh gangwar joining hands in front of sadar kotwal goes viral
भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पारिवारिक विवाद मामले में सदर कोतवाली पहुंचे सदर विधायक संजय सिंह गंगवार का कोतवाल के सामने हाथ जोड़ते हुए यह कहना कि आप बीजेपी को हरवाने में लगे हो और फिर वहीं एएसपी को फोन पर यह कहना कि आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है का वीडियो सोशल साइटस पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि सदर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इधर, विधायक का कहना है कि वह सिर्फ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली पहुंचे थे, किसी से कोई गलत बात नहीं हुई।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र की निरंजनकुंज कॉलोनी में शनिवार रात हुई थी। एक परिवार के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष से महिला भी घायल हुई थी, आरोप है कि घर में घुसकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। इसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। फिर शनिवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई का पता लगने पर दोपहर को भाजपा शहर विधायक संजय सिंह गंगवार कोतवाली पहुंच गए। उस वक्त कोतवाल मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद कोतवाल के पहुंचने पर विधायक ने उनसे बात करते हुए हाथ जोड़कर पीड़ितों के साथ न्याय दिलाने की बात कही।  विधायक ने कोतवाल से कहा कि मुख्यमंत्री जी का फोन आया था, आप लोगों का ऐसे इलाज नहीं हो सकता उनके बिना। आप लोग भाजपा को हरवाने में लगे हो। प्रभु मैं हाथ जोड़कर करके कह रहा हूं कि आप बताइये क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इसी दौरान उन्होंने फोन मिलाकर एएसपी से कहा कि आप मेरे साथ मौके पर चलिए, अगर मेरी और मोहल्ले वालों की बात सही है तो अभी कार्रवाई करनी पड़ेगी। कहा, आप लोगों ने पूरी कोतवाली लूटने में लगा दी है। हालांकि विधायक संजय गंगवार का वायरल वीडियो को लेकर कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। वह सिर्फ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल मामला सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना रहा है। इधर, सदर विधायक की शिकायत पर एसपी किरीट कुमार ने कोतवाल अतर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर गजरौला के इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी को चार्ज दिया है।


ये बोले विधायक
- मामले की जानकारी होने पर कोतवाली पहुंचे थे। जहां कोतवाल ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया था। तो उसका जवाब भी संस्कृति के तहत हाथ जोड़कर दिया गया। फोटो का गलत मतलब निकालकर उसे वायरल किया जा रहा है। थाने जाने का अहम मकसद पीड़ितों को न्याय दिलाना था। - संजय सिंह गंगवार, सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed