फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Video of a constable drinking alcohol goes viral, suspended

Pilibhit News: शराब पीते सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित

Sat, 29 Jun 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Video of a constable drinking alcohol goes viral, suspended
पीलीभीत। धार्मिक स्थल के बाहर शराब पीते सिपाही का एक वीडियो वायरल हुआ। एक्स एकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर अफसरों को टैग भी किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अविनाश पांडेय ने आरोपी सिपाही राजदीप को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वायरल हुआ वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरो वाली मठिया का बताया जा रहा है। जिसमें एक सिपाही कुछ अन्य लोगों के साथ धार्मिक स्थल के बाहर चबूतरे पर शराब पीते नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ लोग धार्मिक स्थल होने का हवाला देकर ऐसा न करने की बात कहते भी दिखाई दिए। शराब पीने का विरोध भी किया गया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर आईजी और एसपी को भी टैग किया गया। जिसका संज्ञान लेने के बाद एसपी अविनाश पांडेय ने जांच कराई। वीडियो कुछ दिन पुराना होने की बात सामने आई। एसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि वीडियो का प्रकरण संज्ञान में आया था। जिसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed