{"_id":"66cf241480856be3010175b1","slug":"victim-family-put-up-posters-saying-house-for-sale-in-pilibhit-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: छेड़खानी के आरोपियों ने दी बेटी को उठा ले जाने की धमकी, पीड़ित ने लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छेड़खानी के आरोपियों ने दी बेटी को उठा ले जाने की धमकी, पीड़ित ने लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर
Wed, 28 Aug 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:50 PM IST
सार
पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र में छेड़खानी के आरोपियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर पीड़ित परिवार ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया। पीड़ित का कहना है कि कार्रवाई न होने से आरोपी उनको धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
दीवार पर लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा में दबंगों से परेशान एक परिवार ने घर के बाहर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा कर दिया। परिवार की महिला का आरोप है कि पूर्व में उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना में शामिल आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे आरोपी धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
मामला करेली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने बताया कि 15 अगस्त की शाम को उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक जबरन घर से उठाकर ले गया था। मामले में थाना पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि पुत्री ने दुष्कर्म करने की बात भी बताई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि 24 अगस्त को आरोपी घर में घुस आए और सामान में तोड़फोड़ कर गालीगलौज की। पुत्री को उठा ले जाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई न होने का आरोप लगाया। पीड़ित ने दहशत में मजबूर होकर गांव छोड़ने का मन बनाकर घर पर पोस्टर लगाए। एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन