फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VHP workers protest against terrorist attack on bus of devotees

Pilibhit News: श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले का विरोध, विहिप ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Wed, 12 Jun 2024 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। पीलीभीत में बुधवार को आतंकी हमले के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर आतंकवाद पुतला फूंका।

विज्ञापन
VHP workers protest against terrorist attack on bus of devotees
विहिप ने फूंका आतंकवाद का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कटरा से शिव खोड़ी जाते समय श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ी निंदा की है। हमले के विरोध में पीलीभीत में बुधवार को कलेक्ट्रेट गेट पर आतंकवाद पुतला फूंका गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें इस तरह के हमले रोकने और आतंक फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि आतंकवादियों ने नौ जून को श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया था। इसमें 10 हिंदू तीर्थयात्री मारे गए थे। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट तिराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने के बाद सभी नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां डीएम के न होने पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अजीत परेश को दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है कि उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश में नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके आतंकवादियों ने देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। 

ज्ञापन में इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने की मांग की गई। पुतला दहन एवं ज्ञापन देने वालों में विहिप जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गंगवार, प्रवीण मोहन अग्रवाल, महेश कुमार पाठक, अजयपाल राठौर, अमित गुप्ता, आदित्य आहूजा,राकेश मौर्या, श्रीपाल वर्मा, संजय वर्मा, टिंकू श्रीवास्तव, परविंदर सिंह, हरीश दुलवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed