{"_id":"5ab50d76be90648dd27bc18533d217d7","slug":"vhp-vice-president-s-murder-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
पीलीभीत
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगरा महानगर के विहिप उपाध्यक्ष अरुण माहौर की हत्या और हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के विरोध मेें एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां आगरा महानगर के विहिप उपाध्यक्ष अरुण माहौर की हत्या और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतिबंधित पशुओं के वध की शिकायत करने पर विहिप उपाध्यक्ष की हत्या की गई है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में घटना की सीबीआई जांच कराने, हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने, अरुण माहौर के परिवार वालों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिलवाने, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौहत्या को पूरी तरह प्रतिबंधित कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में रूम सिंह यादव, घनेंद्र सिंह यादव, सियाराम, रोहित अग्निहोत्री, वीरपाल यादव, अभिषेक दीक्षित, सोनू पांडेय, विजेंद्र कुमार, मनीष यादव, अजय पांडेय आदि थे।