{"_id":"413772713cfcd200c793e24898a0d4a1","slug":"vhp-bajrang-dal-the-activists-erupt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़के
पीलीभीत
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू मामले में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिलसंडा में विहिप कार्यकर्ताओं ने मझिगवां रोड स्थित अपने कार्यालय पर बैठक कर जेएनयू के छात्रों के कथित देश विरोधी नारेबाजी की कड़ी निंदा की व बाद में जेएनयू का पुतला फूंका, जबकि बीसलपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घटना के मुख्य आरोपी का पुतला फूंक रोष जताया।
बिलसंडा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को परिषद कार्यालय पर एकत्र हुए और वहीं बैठक की। नगराध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने जेएनयू में देश विरोधी लगाए गए नारों की कड़ी निंदा की। उन्होंने ऐसे लोगों के इरादों को ध्वस्त करने के लिए लोगों को आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पूरे देश में इनका विरोध किया जाएगा। ऐसे देश के दुश्मनों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जेएनयू का पुतला बनाकर कार्यालय के बाहर मेन रोड पर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ,संजीव राठौर, विकास शर्मा, अजय राठौर, नरेश कश्यप, जसवीर सिंह, राना सिंह, राजेश सिंह, सतोष कुमार तिवारी, गुड्डू सिंह, गब्बर सिंह, दीपक वर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह, नरेश कश्यप, मान सिंह, मंगू लाल, हाकिम कोहली,ओमप्रकाश, आकाश वर्मा, रमेश कोहली, संजीव कश्यप, संजय शर्मा, प्रशान्त, विकास, तेजप्रकाश, काकू, सोनू, अनिरूद्ध, राजीव, धर्मेन्द्र और भारत कोहली आदि शामिल रहे।
बजरंग दल ने फूंका मुख्य आरोपी का पुतला
बीसलपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बारह पत्थर चौराहे पर जेएनयू प्रकरण के मुख्य आरोपी का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को बारह पत्थर चौराहे पर जमा हुए और जेएनयू प्रकरण के मुख्य आरोपी के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य आरोपी का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं में मुख्य आरोपी के प्रति काफी रोष था। आधा घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक हिमांशु गंगवार, अजय राजपूत, प्रवीन कुमार, पंकज विश्वकर्मा, सौरभ गंगवार, हर्षित भारद्वाज , सुमित कुमार, प्रदीप गंगवार, सौरभ सैनी, अनुज गंगवार, अनिल गंगवार और अमित शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।