{"_id":"682cc8855e7d21d2c40522b2","slug":"vhp-and-bajrang-dal-got-angry-over-the-construction-of-a-religious-place-there-was-a-ruckus-and-altercation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136259-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल के निर्माण पर भड़के विहिप व बजरंग दल, हंगामा-नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल के निर्माण पर भड़के विहिप व बजरंग दल, हंगामा-नोकझोंक
Tue, 20 May 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 20 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के निकट काटी जा रही कॉलोनी में रातों-रात नया धार्मिक स्थल विकसित करने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल के पदाधिकारी भड़क गए। मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान कॉलोनी काटने वालों से उनकी नोकझोंक भी हुई। हंगामा और विरोध को देख कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी भी मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और स्थिति देख पदाधिकारियों से बातचीत की। विरोध के बीच एसडीएम ने दो दिन के अंदर जांच कर आगे की कार्रवाई पर अमल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पदाधिकारी मानें।
मामला टनकपुर हाईवे पर कचहरी के निकट विकसित की जा रही कॉलोनी का है। बताया जाता है कि कॉलोनी के क्षेत्र में एक पुराना धार्मिक स्थित है। कॉलोनी का रूप देने के बाद कॉलोनाइजर की टीम ने धार्मिक स्थल को गोदाम का रूप दे दिया। प्लाट खरीदने वालों को भी यही जानकारी दी जाने लगी। इस बात की भनक हिंदूवादी संगठनों को लगी तो विरोध के सुर उठने लगे।
इस बीच कॉलोनी के दूसरे हिस्से में एक नया धार्मिक स्थल विकसित करने की बात सामने आई। इसकी जानकारी पर मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। नया धार्मिक स्थल विकसित होने की बात सामने आने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कॉलोनी काटने वालों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पदाधिकारी धार्मिक स्थल को ध्वस्त कराने की मांग पर अड़ गए। विरोध को देखते हुए पीएसी को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। स्थिति देखने के बाद पदाधिकारियों से जानकारी जुटाई। पदाधिकारियों ने कॉलोनाइजर पर गंभीर आरोप लगाकर धार्मिक स्थल को ध्वस्त कराने की मांग की। एसडीएम के समझाने और दो दिन के अंदर जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की बात पर पदाधिकारी मानें।
मंदिर के क्षेत्र में भी कब्जे की शिकायत
कॉलोनी के मुख्यद्वार के पास स्थित पुराने मंदिर के क्षेत्र में कब्जे की बात पर सामने आई। हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम को मौका मुआयना कराकर स्थिति दिखाई। कॉलोनाइजर पर कई गंभीर आरोप लगाए। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच कर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने के साथ हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की गई। मामले में दो दिन में जांच पूरी कर स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। - आशुतोष गुप्ता, एसडीएम, सदर