{"_id":"a469d4bb5c2a230ed4d57f2c38494187","slug":"vhp-against-irregularities-demonstrating-bjrngion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं के विरोध में विहिप, बजरंगियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं के विरोध में विहिप, बजरंगियों का प्रदर्शन
पूरनपुर।
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीएचसी मेें दवाएं बाहर से लिखने, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के अस्पताल से गायब रहने आदि आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में सप्ताह भर के अंदर समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह यादव के नेतृत्व में सीएचसी पहुंचे बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में सीएचसी में मरीजों को कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोरों से दवाएं लाने को लिखने पर रोक लगाने, सीएचसी स्टाफ के अस्पताल समय से अक्सर सीएचसी से गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, जन्म प्रमाण पत्र आदि पर होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने, ड्यूटी के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई करने, महिला रोगियों का शोषण बंद कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन में समस्याओं का सप्ताह भर में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में रूम सिंह यादव, मदन पांडेय, तन्नू, गौरव गंगवार, जसपाल सिंह, सुखविंदर वर्मा, सौरभ गंगवार, शिवकुमार राठौर व कई लोग रहे।