फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles will not be able to enter the market

Pilibhit News: मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन

Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to enter the market
पीलीभीत। सावन के चौथा सोमवार कल है। ऐसे में मंडी परिसर में जाने वाले वाहनों को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। बरेली मार्ग से टाइगर तिराहे की ओर से जाने वाले बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नौगवां चौराहे से हो रहे निजी व रोडवेज बसों के संचालन पर भी रोक रहेगी। यात्रियों को असम चौराहे से वाहन मिल सकेंगे।
विज्ञापन

सावन का चौथा सोमवार कल है। ऐसे में शहर के शिव मंदिरों पर पहुंचने वाले भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। शिवभक्तों के मार्ग पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से खाका तैयार किया गया है। मंडी परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम किया गया है। ऐसे में कल वहां भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

वहीं बरेली मार्ग के टाइगर तिराहे से भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एकता सरोवर से रोडवेज डिपो होते हुए ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही नौगवां चौराहे से रोडवेज बस व वैन का संचालन बंद रहेगा। वह वाहन ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग की ओर नहीं जा सकेंगे। रोडवेज बसों का संचालन असम चौराहे से होगा। हाईवे पर टनकपुर की ओर से आने वाले वाहनों को मझोला से डायवर्ट किया गया। यह वाहन सितारगंज होते हुए बरेली जाएंगे। इसके साथ ही पूरनपुर की ओर बरेली जाने वाले वाहनों को जेएमबी तिराहे से डायवर्ट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed