फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles will be banned from Tiger Tiraha, buses will be available from Assam Square

Pilibhit News: टाइगर तिराहे से वाहनों का रहेगा प्रतिबंध, असम चौराहे से मिलेंगी बसें

Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be banned from Tiger Tiraha, buses will be available from Assam Square
पीलीभीत। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन प्रभावी किया गया है। शहर में टाइगर तिराहे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। नौगवां चौराहे से रोडवेज बसों का संचालन न होकर असम चौराहे से कराया जाएगा। आज सुबह छह बजे से सोमवार की रात नौ बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


कल सावन का तीसरा सोमवार है। तीसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। जिससे शिव मंदिरों को पहुंचने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। शहर के बरेली रोड स्थित टाइगर तिराहे से एकता सरोवर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं नौगवां चौराहे से ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग की ओर भी बड़े वाहन नहीं आ सकेंगे। वहीं नौगवां चौराहे से एकता सरोवर की ओर भी बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा रूट डायवर्जन वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाने की पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाया जा सके।
विज्ञापन


--------

मंडी परिसर में नहीं जा सकेंगे वाहन

प्रशासन ने तीसरे और चौथे सोमवार को होने वाली भीड़ को मद्देनजर रखते हुए मंडी परिसर में जाने वाले वाहनों को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है। यह वाहन आज मंडी परिसर में नहीं पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

असम चौराहे से होगा बसों का संचालन

-शहर के रोडवेज डिपो पर जगह कम होने के चलते अधिकांश बसों का संचालन नौगवां चौराहे से किया जा रहा है। ऐसे में चौराहे से होकर शिव मंदिरों को जाने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए रोडवेज की सभी बसों का संचालन शहर के असम चौराहे से किया जाएगा।

--------

हाईवे पर रूट डायवर्जन की यह रहेगी व्यवस्था

- टनकपुर-खटीमा की ओर से बरेली जाने वाले सभी वाहन मझोला से सितारगंज होते हुए बरेली की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

-पूरनपुर से बरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहन जेएमबी तिराहे से जहानाबाद की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

नोट: आपात सेवाओं के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed