{"_id":"660ffd00dd24d933030ac2df","slug":"vehicles-went-to-elections-problems-for-passengers-increased-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114369-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चुनाव में गए वाहन, यात्रियों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चुनाव में गए वाहन, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
डिपो की 12 बसों के अलावा अन्य वाहनों को लगाया गय चुनाव ड्यूटी में
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय डिपो से कुछ बसों को प्रशासन ने खड़ा करा लिया है। जबकि कुछ बसों को पूर्व में ही बाहर से फोर्स लाने के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज के अलावा अन्य वाहनों का अधिग्रहण होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों, सुरक्षा बल व अधिकारियों के लिए वाहनों का अधिग्रहण पिछले कई दिनों से किया जा रहा है। स्थानीय डिपो से कुल 102 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें निगम की 94 बसें हैं।
प्रशासनिक अमले की ओर से रोडवेज की करीब 12 बसों का लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया है। इसके अलावा करीब 150 से 200 मैजिक, 30 ट्रक, 40 मिनी ट्रक के अलावा अन्य वाहनों का भी अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
वाहनों की कमी होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के असम चौराहे, नौगवां चौराहा, गौहनिया चौराहा आदि जगहों पर वाहनों के न मिलने पर यात्री घंटों इंतजार करते हैं। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 12 बसों को मांगा गया था। जिन्हें भेज दिया गया है। जितनी भी बसें शेष बची है, उनके फेरे बढ़वाए जाएंगे। जिससे यात्री परेशान न हों।