फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles loaded with sugarcane will not enter the city during school hours, there will be no-entry

Pilibhit News: स्कूल के समय में शहर में प्रवेश नहीं करेंगे गन्ना भरे वाहन, रहेगी नो-इंट्री

Tue, 29 Oct 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Vehicles loaded with sugarcane will not enter the city during school hours, there will be no-entry
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि स्कूल के समय शहर में गन्ना वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार ने चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि नवंबर माह से गन्ना वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। ओवरलोड व ओवरहाइट वाहनों का परिवहन न किया जाए। साथ ही वाहनों में गन्ना भरने के बाद बेल्ट लगाई जाए। जिससे गन्ना मार्ग व राहगीरों पर न गिरे। गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में रिप्लेक्टर अवश्य लगवाएं। जिससे रात के समय हादसों पर लगाम लगाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों के समय में गन्ना भरे वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। डीएम ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, एनएचएआई एवं मोर्थ के अधिशासी अभियंताओं को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोहरा शुरू होने वाला है। सभी राज्य मार्गाें पर मिट चुकी सफेद पट्टियों का पुनः पेंट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि संचालकों की एक अलग से बैठक बुलाकर उनके स्कूलों में स्कूली वाहन की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएं ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित वाहनों से आवागमन कर सकें।

वहीं नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के अधिशासी अधिकारी व विद्यालयों के प्रतिनिधि न आने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। डीएम ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed