{"_id":"578cdefa4f1c1bbb26c4be6b","slug":"vdo-will-on-leave-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे ग्राम्य विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे ग्राम्य विकास अधिकारी
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे ग्राम्य विकास अधिकारी कर्मचारी अब तक काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे। अब मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताएंगे। इसके लिए सीडीओ से अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
ग्राम्य विकास महापरिषद के तत्वावधान में ग्राम्य विकास से जुड़े जिला और ब्लाक मुख्यालयों के अधिकारी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गेट मीटिंग के बाद करीब पांच दिन से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया जा रहा है। प्रांतीय आह्वान पर चल रहे इस आंदोलन के अगले चरण में मंगलवार को सभी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके लिए महापरिषद के जिलाध्यक्ष डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सामूहिक अवकाश के लिए सीडीओ से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। मंगलवार को ग्राम्य विकास से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।