{"_id":"6054ede58ebc3e8d3b47ea32","slug":"vasim-rizavi-pilibhit-news-bly441198546","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी का फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतला फूंका।
शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद के बाहर मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद वसीम रिजवी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए जामा मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना आरिफ रजा हाशमती ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत कुरान का एक शब्द नहीं बदल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इसके खिलाफ समुदाय का हर बच्चा लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। चाहे कोई भी कुर्बानी देना पड़े। इसके बाद गुस्साए लोगों ने वसीम रिजवी के पुतले को जला दिया। प्रदर्शन करने वालों में नबिउल्ला खां, अंसार, चंदा मिया, अजहर खान, सोहेल खान, इरशाद, नजीम, आमिर आदि शामिल रहे।
याचिका के विरोध में किया प्रदर्शन
पूरनपुर कुरान शरीफ की आयतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका के विरोध में लोगों ने याचिकाकर्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वसीम रिजवी पर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को दोपहर नमाज के बाद मुस्लिम समाज के कई लोग धनाराघाट रोड पर गुड़ मंडी के समीप एकत्र हुए। यहां कुरान शरीफ की आयतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुरान की आयतों को लेकर कोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका ओछी मानसिकता का परिचय दिया गया है। इसे मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। प्रदर्शनकारियों ने जनहित याचिका दाखिल करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संजय खान, फुरकान, मोबीन खां, रिजवान खां, सरताज खां, आकिल खां, फैय्याज, नदीम अजहरी आदि शामिल रहे।