{"_id":"602c16c68ebc3ee9143f93e0","slug":"vasant-panchami-pilibhit-news-bly437498584","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शारदे की श्रद्धा में झुके सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शारदे की श्रद्धा में झुके सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और घरों में पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा। स्कूल कॉलेजों में मां सरस्वती की विधि-विधान से आराधना हुई। कहीं प्रज्ञा यज्ञ हुआ तो कहीं कार्यक्रमों के जरिए विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे को नमन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे भी हुए।
ऋतुओं के राजा वसंत के आगमन पर प्रकृति के सौंदर्य में अनुपम छटा का दर्शन होता है। वसंत पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है। मंगलवार को विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की गई। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना की। स्कूल-कॉलेजों में मां सरस्वती की विशेष आराधना की गई। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रज्ञा यज्ञ हुआ। यज्ञ पंडित नारायण लाल शर्मा ने विधि विधान से संपन्न कराया। इस दौरान हुई बंदनवार प्रतियोगिता में अनुष्का, पूनम, अंशिका ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंतग बनाओ प्रतियोगिता में गुलफ्शा, अंशिका गंगवार, शिवा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने सभी को सद्ज्ञान की कामना की। इस मौके पर व्यवस्थापिका अर्चना खंडेलवाल, मधु कुमार, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहीं। चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने पसियापुर गांव जाकर मां शारदे की पूजा अर्चना की। इस दौरान हुई रंगोली प्रतियोगिता में ईशा गंगवार, शिवानी, स्वाती, पोस्टर में कुलदीप सरोज, गीता, शीतल कटियार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनंत प्रकाश समेत सभी प्रवक्ता मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज में हवन हुआ और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। हवन पंडित एमएल पांडेय ने संपन्न कराया। राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में बसंत पंचमी के साथ महाराजा सुहेल देव की जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका, प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा, माजिद हुसैन, विश्राम सिंह समेत छात्राएं मौजूद रहीं। लार्ड कृष्णा स्कूल में संस्थापिका सीमा दीक्षित, प्रबंधक सनी दीक्षित, प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित समेत सभी शिक्षिकाओं और बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा की। इस मौके पर बीना रावत, नीरज, दीप्ती मिश्रा, चंद्रपाल, प्रिया, पल्लवी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। एलबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज पिपरिया अगरु में भी वसंतोत्सव पर हवन पूजन हुआ। इसके अलावा शहर के गंगोत्रीपुरम स्थित मंदिर में हवन पूजन के बाद भंडारा हुआ। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर भंडारा हुआ। जिसमें लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
पूरनपुर आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी पर यज्ञ और भंडारा हुआ। भंडारा में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद लिया। निरंजन सिंह, डॉ. तेज बहादुर सिंह तेजू, राजेंद्र आर्य, विजय खुराना, बाबूराम आर्य, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, धीरेंद्र सिंह और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती का पूजन और हवन हुआ। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुकेश खंडेलवाल, रवि गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय मिश्र, अवधेश मिश्र, गिरिजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण किए और पीला भोजन ग्रहण किया। पतंगबाजी का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, चीनी मिल विद्यालय, आरबीएल पब्लिक स्कूल और गायत्री शक्तिपीठ में हवन हुए। गांव गोवल के वृद्धाश्रम में राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धों को भोजन कराया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार और डॉ. महेश बाबू भी मौजूद रहे।