{"_id":"6ac936e27530fc6216076776","slug":"additional-director-takes-a-tough-stance-on-waste-management-issues-directives-for-improvement-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-170646-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त दिखीं अपर निदेशक, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त दिखीं अपर निदेशक, सुधार के निर्देश
Sat, 10 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दो दिन के दौरे पर प्रदेश की स्थानीय निकाय की अपर निदेशक नगर पालिका सहित अन्य आसपास नगर पंचायत क्षेत्र का दौरा करने पहुंची। जहां उन्होंने शहर के तीन से चार वार्डों में कचरा प्रबंधन, कूड़ा कलेक्शन सहित अन्य सफाई से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर से लगे खाली स्थानों पर पहुंचकर वहां के साफ-सफाई की स्थिति परखी व जरूरी सुधार के भी निर्देश दिए।
प्रदेश की अपर निदेशक स्थानीय निकाय ऋतु सुहास दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची। जहां उन्होंने पहुंचकर नगर पंचायत मझोला, न्यूरिया, पकड़िया नौगवां सहित नगर पालिका में चल रहे प्रशासनिक कार्यों की प्रगति जानी। बृहस्पतिवार शाम को उन्होंने मिशन कर्मयोगी पोर्टल, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, सीटीयू(स्वच्छता लक्ष्य इकाई), कचरा प्रबंधन, कूड़ा कलेक्शन व संसाधनों की स्थिति को लेकर अधिशासी अधिकारियों की बैठक की। शुक्रवार को भी अपर निदेशक ऋतु सुहास ने शहर के एकता सरोवर, मोहल्ला बागगुलशेरखां, नई बस्ती व नौगवां क्रॉसिंग के करीब सफाई व्यवस्था का कचरा प्रबंधन का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर को लेकर ईओ संजीव कुमार को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का समय से संचालन शुरू कराए, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीनें आदि की भी जल्द व्यवस्था करें। वहीं मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। ईओ संजीव कुमार ने बताया कि निदेशक का दो दिवसीय दौरे के बीच जो भी समीक्षात्मक कमियां सामने आईं उन पर सुधार किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन के जिला प्रबंधक, सफाई निरीक्षक साबिर अली, ईओ हरपाल, ईओ एजाज अहमददा आदि लोग साथ रहे।