फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   varun yuth ne overloding vahan rokye, jaam

वरुण यूथ ब्रिगेड ने रोके ओवरलोड वाहन, जाम

Mon, 02 Feb 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
varun yuth ne overloding vahan rokye, jaam
वरुण यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने रामलीला रेलवे क्रासिंग की ओर से आ
विज्ञापन
रहे गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों को रोक लिया। इससे वहां जाम लग गया। कार्यकर्ताओं ने ट्रक चालक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस द्वारा वाहनों का चालान करने पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।

सोमवार को वरुण यूथ ब्रिगेड के कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी अग्रवाल के साथ डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे और रामलीला रेलवे क्रासिंग की ओर से आ रहे गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों को रोककर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ को फोन कर वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एआरटीओ ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता भड़क गए और कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रकों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसी बीच गन्ना भरे एक ट्रक का चालक मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भिड़ गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। सुनगढ़ी पुलिस के वाहनों का चालान करने पर कार्यकर्ता मार्ग से हटे। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed