{"_id":"65a3a17a20559ccad001bf4d","slug":"varun-said-if-you-go-to-take-a-loan-a-part-is-asked-as-bribe-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10680-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वरुण बोले-ऋण लेने जाओ तो एक हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगा जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वरुण बोले-ऋण लेने जाओ तो एक हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगा जाता है
विज्ञापन
गांव बेहटी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद वरूण गांधी । संवाद
बिलसंडा (पीलीभीत)। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जब आम आदमी बैंक में ऋण लेने जाता है तो अधिकतर अधिकारी एक हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगते हैं। उसके बाद ही ऋण की स्वीकृति देते हैं। आम आदमी की कहीं कोई सुनवाई नहीं होती।
शनिवार को बिलसंडा ब्लॉक के बेहटी गांव में जनसभा के दौरान सांसद ने कहा कि इसी प्रकार जब आम आदमी पुलिस के पास जाता है तो वह भयभीत होता है कि उसकी सुनवाई नहीं होगी। सुनवाई तब होती है जब वह पूरी तरह से झुककर पेश आता है।
उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति इस समय मुसीबतों की मार झेल रहा है। भ्रष्टाचार की मार से जीवन असहनीय हो रहा है। कहा कि मैं आपकी आवाज बनने के लिए ही राजनीति में आया हूं। मेरी राजनीति न्याय की रक्षा के लिए है। पूरा पीलीभीत मेरा घर है। ऐसे में मुझे यहां अपना घर बनवाने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
सांसद ने शनिवार को गांव भैंनपुरा, टेड़ा श्री राम, धनगवा, घुघौरा, हरेया, मीरपुर ढकरिया, नवादिया रामपुर, बक़ेनिया तालुके रामपुर अमृत, कल्याणपुर, खजुरिया नवीराम और भितेरा गांव में जाकर भी जन संवाद किया।