फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi interacted with the public in Pilibhit

Varun Gandhi: पीलीभीत में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने 'कुर्सी' को लेकर कही ऐसी बात, ठहाके लगाने लगे लोग

Tue, 26 Sep 2023 06:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 06:24 PM IST
सार

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। पहले दिन उन्होंने बहेड़ी क्षेत्र के गांवों में जनसंवाद किया। दूसरे दिन मंगलवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गौनेरा समेत कई गांवों का दौरा किया। 

विज्ञापन
Varun Gandhi interacted with the public in Pilibhit
वरुण गांधी ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गौनेरा समेत कई गांव में जनसंवाद किया। ग्राम पंचायत गौनेरा में सांसद ने जनसंवाद के दौरान राजनीति पर चुटकी ली। सांसद की बात सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। दरअसल, जनसंवाद में एक समर्थक जमीन पर बैठ हुआ था। उसे देख वरुण गांधी ने कहा कि आप कुर्सी पर बैठ जाइए। 

विज्ञापन


वरुण गांधी की बात सुनकर समर्थक उठा और कुर्सी लेकर दूसरी जगह रखकर उस पर बैठ गया। इस पर सांसद ने कहा कि कुर्सी हमने यहां की तो आपने कुर्सी वहां रख दी। इसका मतबल जीवन में कुर्सी बहुत मुश्किल से मिलती है। सांसद की बात सुनकर लोग हंसने लगे। कार्यक्रम में उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और समाधान कराने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार सुबह अपने अस्थायी निवास शंकर सालवेंट पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। इसके बाद ललौरीखेड़ा ब्लाक के ग्राम हंडा, भानपुर, तेजनगर-महताबनगर, गौनेरी बदी, गौनेरी दान, गौनेरी, सूरजपुर शिवनगर, चांद ड़ाढ़ी, नूरपुर, शाही आदि गांव में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। 

सोमवार को बहेड़ी में किया था जनसंवाद 

इससे पूर्व सांसद वरुण गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने कई गांवों में जनसंवाद किया। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को चाट रहा है। हालत ऐसे हैं कि एक बुजुर्ग को अपने बेटे की उम्र के अधिकारी से साहब कहना पड़ता है, जबकि अफसर का वेतन जनता की जेब से जाता है। 

वरुण गांधी ने कहा कि अगर ईमानदारी और देशभक्ति के लिए आवाज नहीं उठाई तो हमारे देश में हमेशा के लिए लोकतंत्र शांत हो जाएगा। इसलिए जनता को अपने हक की आवाज उठानी है। उन्होंने कहा कि देश मेरा भी है, मैं क्यों डरूं। जनता के हक की आवाज उठाता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed