फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi got the cows treated

वरुण गांधी का पशु प्रेम: मां की राह पर चले सांसद, घायल गोवंश का कराया उपचार

Sat, 16 Apr 2022 09:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 09:43 PM IST
सार

सांसद के कार्यकर्ताओं ने गोवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया। इसके बाद घायल गोवंश को गोशाला भेजने का इंतजाम भी कार्यकर्ताओं ने किया है। 
 

विज्ञापन
Varun Gandhi got the cows treated
वरुण गांधी - फोटो : @varungandhi80

विस्तार

जनपद दौरे पर पहुंचे सांसद वरुण गांधी पशु प्रेम के मामले में अपनी मां मेनका गांधी की राह पर नजर आए। सांसद शनिवार को दिल्ली से पीलीभीत के लिए चले थे। बरेली होते हुए जब पीलीभीत आ रहे थे तब रास्ते में नवाबगंज के करीब एक घायल गोवंश को उन्होंने देखा और द्रवित हो उठे। काफिला रुकवा दिया। कार से उतर कर देखा। इसके बाद उपचार के जरूरी इंतजाम करवाए।

विज्ञापन


सांसद ने गोवंश के उपचार की तस्वीर साझा की
घायल गोवंश के उपचार तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा करते हुए सांसद ने लिखा है कि हनुमान जयंती के दिन रास्ते में मेरी नजर एक नंदी देवता पर पड़ी, जिन पर किसी ने तेजाब फेंका था। मैंने तत्काल इलाज की व्यवस्था करवाई। उनका कहना था कि धर्म से जुड़े अच्छे व सकारात्मक कार्यों से ही संपूर्ण विश्व में धर्म का सम्मान बढता है, जबकि हिंसा या उग्रता केवल बड़ी खाई पैदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed