फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi attacks on yogi government over daroga bharti scam

दरोगा भर्ती में धांधली: वरुण गांधी का यूपी सरकार पर हमला- 'सरकारी नौकरी में धांधली से टूट रहा लाखों युवाओं का मनोबल'

Wed, 25 May 2022 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 May 2022 02:44 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती 2021 में धांधली हुई है। धांधली के आरोप में पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं। वरुण गांधी ने कहा कि ऐसी धांधलियों से वर्षों तक अपना पेट काट कर बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता की कुर्बानियों का भी अपमान होता है।

विज्ञापन
Varun Gandhi attacks on yogi government over daroga bharti scam
वरुण गांधी ने ट्वीट की ये तस्वीर - फोटो : वरुण गांधी के ट्विटर हैंडल से

विस्तार

दरोगा भर्ती में धांधली के मामले का जिक्र करते हुए पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने पोस्टर हाथ में लेकर खड़े एक युवा के तस्वीर को साझा किया है। पोस्टर में जिम्मेदारों पर तीखा वार है।

विज्ञापन


पोस्टर में लिखा गया है कि यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए बोली लग रही है। पोस्टर के साथ वरुण गांधी ने जो ट्वीट किया है उसमें लिखा है कि जिस पद की आकांक्षा में छात्र खून पसीना एक कर देते हैं, परिजन अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं, उसकी यूं खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का मनोबल टूट रहा है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती 2021 में धांधली हुई है। धांधली के आरोप में पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं। इस मामले में न्याय की गुहार लगाने वालों के साथ खड़े होने की बात करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि ऐसी धांधलियों से वर्षों तक अपना पेट काट कर बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता की कुर्बानियों का भी अपमान होता है। आशा करते हैं कि सरकार भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न होने देने के लिए कठोर कदम भी उठाएगी। दोषियों को दंड मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed