{"_id":"651d006378e96b41340f12cc","slug":"varanasi-road-accident-many-people-from-pilibhit-died-in-accident-in-banaras-2023-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: अस्थि विसर्जन करने आए थे पीलीभीत के दो परिवार, आठ की मौत; हाईवे पर लगा लाशों का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: अस्थि विसर्जन करने आए थे पीलीभीत के दो परिवार, आठ की मौत; हाईवे पर लगा लाशों का ढेर
Wed, 04 Oct 2023 11:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Oct 2023 11:46 AM IST
सार
बनारस में हुए हादसे में पीलीभीत के आठ लोगों की मौत हो गई। पांच साल का मासूम बच्चा ही हादसे में जिंदा बचा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। चार परिवार के लोग अस्थियां विसर्जन करने रविवार को बनारस गए थे। वापस लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
Varanasi Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। फूलपुर थाना के करखियांव में आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक पीलीभीत के रहने वाले थे। हादसे में सिर्फ पांच साल का बच्चा बचा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी से अस्थियां विसर्जन करके वापस लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ।
कार सवार सभी लोग पीलीभीत जिले के माधोटांडा और पूरनपुर इलाके के थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि हम सोए थे, सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी। बाद में चार और लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों में माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (32) उनकी मां गंगा देवी (48) शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का है। महेंद्र पाल (43) अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली (40) और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद (35) दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (32) और पांच साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे।

अस्थियां विसर्जन करने लौट रहे थे सभी
इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम भजन (55) भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन (24) चला रहे थे। हादसे में पांच वर्षीय बच्चे शांति स्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है। रुद्रपुर के प्रधान लालता प्रसाद ने बताया कि बनारस पुलिस ने बुधवार सुबह घटना से संबंधित जानकारी दी। जिसके बाद हादसे का पता चल सका।