फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vankermi aur gramin thanye me talab

वनकर्मी और ग्रामीण्ा थाने में तलब

Tue, 03 Feb 2015 12:03 AM IST
पीलीभीत/माधोटांडा
पीलीभीत/माधोटांडा Updated Tue, 03 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
बराही रेंज के फैजुल्लागंज बीट में 29 जनवरी को ग्रामीणों और वनकर्मियों
विज्ञापन
में हुए विवाद में 50 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गांव के लोग डीएम से मिले। डीएम के निर्देश पर ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने में तलब किया है।

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में पड़ने वाली फैजुल्लागंज बीट में 29 जनवरी की रात वनकर्मियों ने जलौनी लकड़ी लेकर आ रहे दो युवकों की पिटाई कर दी थी। विरोध में ग्रामीणों ने भी वनकर्मियों को घेरकर बंधक बना लिया था। इस मामले में ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसकी जानकारी पर ग्रामीण डीएम से मिले और वनकर्मियों पर टाइगर रिजर्व बनने के बाद जंगल से सटे गांव के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते की वनकर्मी टार्च लेकर घरों में घुसने लगते हैं और गाली गलौज करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गरीब होने के कारण उन लोगों को ईधन, घासफूस आदि के लिए जंगल का सहारा है, लेकिन वनकर्मी उन्हें परेशान करते हैं।

29 जनवरी की घटना में भी ग्रामीणों ने उन्हें झूठा फंसाने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।  डीएम से मिलने के बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर वनकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को मंगलवार को बुलाया गया है। यदि दोनों पक्ष सहमत नहीं होते हैं तो ग्रामीणों की ओर से भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed