{"_id":"5886027d4f1c1b403fcf3dd6","slug":"vacher-of-vnvibag-injured-in-tiger-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले में वनविभाग का वाचर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमले में वनविभाग का वाचर घायल
Mon, 23 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बाघ के हमले में वनविभाग का वाचर घायल
Link Copied
माला रेंज के जंगल में गश्त करने के दौरान वाचर पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद दो अन्य वाचरों ने लाठी फटकार कर बमुश्किल साथी की जान बचाई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजरौला थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर वन विभाग में वाचर हैं। सोमवार दोपहर पौने दो बजे वह माला रेंज के जंगल में गश्त कर रहे थे। उसके साथ दो अन्य वाचर रूपपुर सैजना निवासी कुंवरसेन व रामनगर के कमलेश कुमार भी थे। गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही जंगल से निकले बाघ ने अचानक उमाशंकर पर हमला कर दिया। उसके कांधे, हाथ व पीठ में बाघ ने घाव कर दिया। यह देख साथ आए दोनों वाचरों ने शोर मचाकर लाठी फटकारना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर बाघ घायल वाचर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर वनविभाग के माला रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल वाचर उमाशंकर को सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि गश्त के दौरान बाघ ने वाचर पर हमला कर दिया था। वाचर के बाघ का पंजा लगा है, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।