{"_id":"65b2ab75967a08659f0ff69a","slug":"uttarakhand-nepal-border-will-be-monitored-patrolling-will-be-done-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111183-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उत्तराखंड-नेपाल सीमा पर रहेगी निगरानी, होगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उत्तराखंड-नेपाल सीमा पर रहेगी निगरानी, होगी गश्त
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैंदान पर गणतंत्र दिवस परेड की होती तैयारी । संवाद
पीलीभीत। शासन से मिले आदेश के बाद गणतंत्र दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्र पर संयुक्त रूप से गश्त की जाएगी। साथ ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की परेड पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे से होगी।
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नेपाल और उत्तराखंड सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पर एसएसबी और पुलिस को संयुक्त रूप से गश्त करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्धों को चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है।
मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, मुख्य चौराहे, रोडवेज बस स्टैंड, होटलों पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे गणतंत्र दिवस की परेड कराई जाएगी। सुबह साढ़े नौ बजे परेड की सलामी लेने के साथ ही ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह ओलख होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएम, एसपी समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अलावा जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले के आठ स्कूलों के बच्चे देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करेंगे। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
एसएसबी और पुलिस के अलावा पीटीआर की टीम भी रही अलर्ट
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा खुली हुई है। दोनों ओर से लोगों का आवागमन बना रहता है। बृहस्पतिवार को दिन भर सख्ती रही। नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी के जवान गश्त पर रहे। मुख्य इलाकों के अलावा कच्चे रास्तों से होने वाली आवाजाही पर भी नजर रखी गई। लग्गा भग्गा क्षेत्र के बीहड़ इलाके में नौजल्हा वन चौकी की टीम नजर बनाए रही। एसओ अचल कुमार ने बताया कि रमनगरा चौकी पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद