फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uttam Pradesh Uttar Pradesh BJP will

भाजपा ही उत्तर प्रदेश को  बनाएगी उत्तम प्रदेश: शाही

Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uttam Pradesh Uttar Pradesh BJP will
भाजपा ही उत्तर प्रदेश को बनाएगी उत्तम प्रदेश
 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना सकती है। गुरुवार को रामलीला मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को पुन: विश्व गुरु का दर्जा दिलाने को कृत संकल्प हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश का पिछड़ापन इसमें बाधक बन रहा है। भाजपा जनता के सहयोग से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर इस पिछड़ेपन को दूर कर देगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा ही उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से बचा सकती है और कुशल प्रशासन दे सकती है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आम जनता बिल्कुल परेशान नहीं है केवल मायावती, मुलायम सिंह, ममता, राहुल और सोनिया गांधी ही परेशान हैं। नोट बंदी से आम जनता के समक्ष पैदा हुई दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। भाजपा के  प्रदेश मंत्री और सह यात्रा संयोजक देवेंद्र सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने परिवर्तन करने का मन बना लिया है। सपा शासन काल में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनता को लूटा जा रहा है। इस सबसे निजात केवल भाजपा ही सत्ता में आने के बाद दिला सकती है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है। सभा को भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, राकेश गंगवार, रामानंद सिंह, डॉ. रामसेवक सिंह और सुरेश गंगवार ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने और संचालन धीरेंद्र मिश्रा ने किया। 
विज्ञापन

भ्रष्टाचार समाप्त करने को भाजपा जरूरी: कोश्यारी  
पूरनपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग लड़ रही है। भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो भाजपा को लाना होगा। उन्होंने बसपा, सपा, कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। श्री कोश्यारी बुधवार देर शाम को नगर में पहुंची परिवर्तन शोभा यात्रा के दौरान नगर के एक होटल में हुई सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से कांग्रेस, बसपा, सपा विचलित हो गई है। छोटी जनता परेशान नहीं है। निम्न और मध्यम वर्ग के लोग बैंकों में पहुंचकर लेन देन कर रहे हैं। इसके अलावा सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, कें द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी संबोधित किया। संचालन राजेश्वर मिश्रा ने किया। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, गुरभाग सिंह, बाबूराम पासवान, अशोक राजा, महेशचंद्र मिश्रा, आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध, दीप्ती वर्मा, मीनू बाजपेई, त्रिभुवन शर्मा, राजू आचार्य आदि मौजूद रहेे। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह परिवर्तन यात्रा गांव रंपुरा कपूरपुर, घाटमपुर, घुंघचाई होती हुई दियूरिया की ओर रवाना हो गई। यात्रा का जगह जगह कई स्थानों पर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed