{"_id":"c917db59d0b74ff8c878ee2a4cdff5a9","slug":"urs-reaching-jayrinon-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स में जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स में जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी
Pilibhit
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुतुबे पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के सालाना उर्से पाक के दूसरे दिन कुरान ख्वानी और मिलाद शरीफ का प्रोग्राम हुआ। मिलाद पार्टियों ने शाहजी बाबा की शान में नात पेश की। इधर अन्य प्रांतों से आने वाले जायरीनों का सिलसिला बृहस्पतिवार को बदस्तूर जारी रहा।
विज्ञापन
शहर के इस ऐतिहासिक उर्से पाक में बृहस्पतिवार को भी तमाम जायरीन शाहजी बाबा के फैज ओ करम की तलब लिए पहुंचे। दगाह शरीफ पर नमाजे फज्र कुरआन ख्वानी हुई, जिसमें दारुल उलूम फैजाने शेरिया दरबार शाहजी मियां व दारुल उलूम कदीरिया बसीरिया दरबार अल्लाहू मियां के तालिबे इल्म समेत तमाम अकीदतमंदों ने शिरकत फरमाई। बाद में हल्का ए जिक्र हुआ। दरगाह शरीफ पर सुबह करीब आठ बजे छोटा कुलशरीफ हुआ, जिसमें दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने मुल्क में अमन चैन, आपसी भाईचारे की दुआ फरमाई। इस दौरान उन्होंने लोगों ने मिलजुलकर रहने व सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की। शाम को महफिल ए मिलाद शरीफ हुई, जिसमें मिलाद पार्टियों ने शाहजी बाबा की शान में नात व मनकबतें पेश की। जायरीनों ने भी बड़ी तादाद में दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर चादरपोशी की और दुआएं मांगी। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। उर्स में जिले के अलावा अन्य प्रांतों से आने वाले जायरीनों का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए ठहरने और लंगर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
आज होगा महफिले नात व मुशायरा
दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन मुन्ने मियां शेरी ने बताया कि 18 सितंबर को कुरआन ख्वानी, नमाजे मगरिब कुलशरीफ और शाम को महफिले नात व मुशायरा होगा।
विज्ञापन
बाबा की शान में आज से गूंजेंगी शहनाई
हयाते शाहजी से ही उर्स के दौरान शहनाई वादन की परंपरा है। बरेली के शहनाई वादक अशफाक हुसैन शहनाई की धुन पर नात ओ मनकबत पेश किया करते थे। अब उनकी चौथी पीढ़ी यह जिम्मा संभाले हुए हैं। शुक्रवार से शहनाई वादक शमशाद अपनी टीम के साथ शहनाई वादन पेश करेंगे।