{"_id":"583053ad4f1c1b5536901d6f","slug":"upturned-cane-laden-dcm","type":"story","status":"publish","title_hn":" गन्ना लदी डीसीएम पलटी, ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी डीसीएम पलटी,
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लदी डीसीएम पलटी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
विज्ञापन
बरेली हरिद्वार नेशनल हाइवे पर अमरिया की ओर से आ रही गन्ना लदी डीसीएम ओवरलोड होने के कारण पलट गई। इससे राहगीर बाल बाल बच गए, लेकिन वहां खड़ी एक बाइक डीसीएम के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
गन्ने की आवक शुरू हो चुकी है। इसके बाद से ही सड़क पर गन्ना लदे वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं। शनिवार सुबह अमरिया की ओर से गन्ना लदी डीसीएम जहानाबाद की ओर आ रही थी। नेशनल हाइवे पर जहानाबाद क्षेत्र में पहुंचते ही डीसीएम पलट गई। चालक ने कूदकर खुद को बचा लिया। वहां मौजूद लोगों ने ओवरलोडिंग पर नाराजगी जताई एवं प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। गन्ना सड़क पर फैलने की वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा।