{"_id":"69c050836707b238b00b1b4e","slug":"uproar-over-indecent-remarks-intersection-blocked-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-155974-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अभद्र टिप्पणी पर किया हंगामा, चौराहे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अभद्र टिप्पणी पर किया हंगामा, चौराहे पर लगाया जाम
विज्ञापन
गैस चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते लोगों को समझाते सीओ सिटी। संवाद
- फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दूसरे समुदाय के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से वाल्मीकि समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सामने आने पर रविवार को आक्रोश फैल गया। लोगों ने मोहल्ला नखासा से जुलूस निकालकर गैस चौराहे पर जाम लगा दिया। आधे घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन और हंगामा चलता रहा। पुलिस के अफसरों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने कार्रवाई स्वरूप रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिले के कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को पिछले दिनों एक जनप्रतिनिधियों ने पीटीआर भ्रमण पर भेजा था। जंगल सफारी के चार वाहनों से इन्फ्लुएंसर जंगल घूमने गए थे। भ्रमण के दौरान इन्फ्लुएंसरों ने अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए। इस दौरान एक वीडियो में बातचीत के दौरान मिस्टर पीलीभीत नाम से सोशल मीडिया पर पेज चलाने वाले युवक वसीम रजा ने वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। मामले का वीडियो रविवार को सामने आया तो समाज के लोग भड़क गए।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नखासा में 100 से अधिक वाल्मीकि समुदाय के लोग एकत्र हो गए। वाल्मीकि मंदिर के पास से जुलूस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ गैस चौराहे पर पहुंची और सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पहले सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, कोतवाल सत्येंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी पीछे हटे। इधर, मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने मोहल्ला नखासा निवासी हिमांशु नंदन की तहरीर पर आरोपी इन्फ्लुएंसर वसीम रजा उर्फ मिस्टर पीलीभीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
तैनात रही पुलिस, कई बार एकत्र हुई भीड़
समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से वाल्मीकि समाज के लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसको लेकर लोग मोहल्ला नखासा में मंदिर के पास एकत्र रहे। भीड़ को देखते हुए कोतवाली, सुनगढ़ी के अलावा पुलिस लाइन से भी फोर्स को तैनात किया। शाम को एक बार फिर लोग एकत्र होकर गैस चौराहा की ओर जाने लगे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देकर शांत कराया।
कस्बा इंचार्ज से नोकझोंक, इंस्पेक्टर ने संभाली स्थिति
प्रदर्शन के दौरान गैस चौराहे पर मौजूद कस्बा इंचार्ज शुभम भारती से किसी बात को लेकर प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ने से पहले इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और दरोगा को वहां से हटा दिया। इसके बाद दरोगा को वहां से हटा दिया गया। इंस्पेक्टर के समझाने पर लोग वहां से चले गए।
-- --
रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। - दीपक चतुर्वेदी, सीओ