{"_id":"64ee3a0da7d4fa058901d094","slug":"uproar-in-the-meeting-of-the-municipal-board-the-councilor-tore-the-agenda-pilibhit-news-c-4-bly1001-237773-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, सभासद ने एजेंडा फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, सभासद ने एजेंडा फाड़ा
Wed, 30 Aug 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की तीसरी बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने एजेंडे में पिछली बैठक की कार्यवाही का ब्योरा न होने का सभासदों ने विरोध किया। सभासद विपिन कुमार ने एजेंड़ा फाड़ दिया और बैठक के बहिष्कार का एलान कर कई सभासदों के साथ सदन से चले गए। कुछ देर बाद चेयरपर्सन डॉ. आस्था अग्रवाल भी सदन से उठकर चली गईं। सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन की मनमानी के चलते शहर में बुनियादी काम भी नहीं हो पा रहे हैं।
बैठक शुरू होने पर वार्ड नंबर आठ के सभासद विपिन कुमार ने पालिका कर्मचारी पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा, तीसरी बोर्ड बैठक का एजेंडा तो सभासदों को दिया गया, परंतु दूसरी बोर्ड बैठक की कार्यवाही का ब्योरा सभासदों को उपलब्ध नहीं कराया गया। इसका विरोध करते उन्होंने एजेंडा फाड़ दिया और बैठक के बहिष्कार का एलान कर सदन से चले गए।
इसके अलावा सभासद पुष्पा उपाध्याय और रत्ना शुक्ला ने बोर्ड बैठक का एजेंडा सार्वजनिक न करने और बैठने के लिए कुर्सी न होने का विरोध किया। सभासदों के विरोध को देखते पालिकाध्यक्ष भी बैठक से उठकर चली गईं। इसके बाद सभी सभासद भी बहिष्कार कर सभागार से बाहर निकल गए। इसी बीच प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह पहुंचे। उनके सामने सभासदों ने वार्डों की समस्याएं रखीं।