फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar for several hours by stopping the vehicle carrying the girl's body in front of the police station

Pilibhit News: छात्रा के शव रखे वाहन को थाने के सामने रोककर कई घंटे किया हंगामा

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar for several hours by stopping the vehicle carrying the girl's body in front of the police station
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र में छात्रा की हत्या कर युवक के खुद को गोली से उड़ाने के मामले में पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। छात्रा के परिजनों ने शव रखे वाहन को थाने के सामने रोककर घंटों हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कहकर उनसे गलत तहरीर लिखवा ली। छात्रा की हत्या साजिशन की गई है। हंगामा कर रहे लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। रात करीब एक बजे तक हंगामा होता रहा। बाद में सीओ के कार्रवाई का आश्वासन देने पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। गांव में विवाद न हो, इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर महौलिया में मंगलवार सुबह सहेली हिना बी के साथ धान की रोपाई करने जा रही छात्रा अर्चना वर्मा की गांव निवासी मंजीत यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मंजीत ने अपने घर में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अर्चना के भाई की तहरीर पर मंजीत यादव के खिलाफ हत्या और तमंचा बरामदगी पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

मंजीत यादव का शव घर पहुंचने के बाद मंगलवार शाम को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन अर्चना का शव रखे वाहन को उसके परिजन घुंघचाई थाने ले गए। थाने के सामने वाहन रोककर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कहकर मनमानी तहरीर लिखवाकर केवल मृतक मंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जबकि छात्रा की हत्या साजिश के तहत की गई है। मंजीत की हत्या भी उसके करीबी ने परिवार को बचाने की कोशिश में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के सामने करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामा कर रहे लोगों से पुलिस की कई बार नोकझोंक हुई। एक दरोगा ने शव लदे वाहन पर सिपाही को बैठाकर वाहन को गांव की ओर रवाना करा दिया। इस पर बाइकों से पीछे से पहुंचे लोगों ने थाने के करीब एक किलोमीटर आगे फिर वाहन को रोककर शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वाहन से नहीं उतारने दिया। हंगामा कर रहे लोग पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगा रहे थे। रात करीब एक बजे पहुंचे सीओ ने हंगामा कर रहे लेागों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। तब लोग शांत हुए और शव को गांव ले गए। बुधवार को छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना को लेकर गांव में विवाद न हो। इसके लिए दो पुलिस कर्मियों को गांव में तैनात किया गया है। एसओ घुंघचाई मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि थाने के सामने हंगामा नहीं हुआ। वाहन रोककर लोग खड़े होकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। युवक के चाचा पर भी आरोप लगा रहे थे। हंगामा कर रहे लोगों को सही कार्रवाई होने का आश्वासन देकर समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed