{"_id":"65e1f6774c6b799ca703f042","slug":"uproar-created-when-remains-of-cattle-were-found-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-112804-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोवंश के अवशेष मिलने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोवंश के अवशेष मिलने पर किया हंगामा
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को घेरकर दो गोवंश को कराया था बंधनमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गोवंश की हत्या की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तीन आरोपियों को घेर लिया। जिस पर वे दीवार फांदकर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने दो पशुओं को बंधन मुक्त कराया। बाद में तालाब किनारे गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा किया।
गोरक्षा जिला प्रमुख शिवम सिंह भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप तालाब में दो गोवंश को बांधकर डाले जाने की सूचना मिली। इस पर टीम के साथ आरोपियों को घेर लिया, लेकिन वे दीवार फांदकर भाग गए। मौके पर मिले दो गोवंश को बंधनमुक्त कराया गया।
इधर, शुक्रवार सुबह चरवाहों ने अवशेष पड़े होने की जानकारी दी। इस पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंचे और हंगामा किया। बाद में अवशेष को दफना दिया गया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि बरामद अवशेष गोवंश के न होकर अन्य किसी पशु के थे। दफन कराए जाने की जानकारी हुई है।