फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar against the sale of meat on the way of Kanwadiyas

Pilibhit News: कांवड़ियों के रास्ते में मीट की बिक्री करने के विरोध में हंगामा

Mon, 05 Aug 2024 04:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar against the sale of meat on the way of Kanwadiyas
पूरनपुर में कोतवाली गेट पर रोष प्रकट करते हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता। संबाद
पूरनपुर। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों पर मीट की बिक्री करने पर हंगामा किया। इस पर दुकानदार भाग गए। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर के शेरपुर मार्ग पर दुकानों पर मीट की बिक्री होने की जानकारी पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. दयाल विश्वास, शिवम भदौरिया, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष हरमीत सिंह लाली, बजरंग दल के विजय सिंह, विधि ओम सिंह, प्रेमपाल, छात्र परिषद के लव गुप्ता, शौर्य गुप्ता, अंचल चौहान, उत्कर्ष मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न सिंह भी पहुंच गए। बाद में कोतवाली पहुंचे हिंंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि सावन के महीने में मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश हैं, बावजूद इसके मीट की खुलआम बिक्री हो रही है। यही नहीं दुकानदार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि ओम सिंह, हरमीत सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, दयाल विश्वास आदि ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कराकर शिकायत कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed